आयुर्वेद फॉर वन हेल्थ’ के वैश्विक संदेश के साथ, देशव्यापी बाइकर्स रैली का सफल आयोजन

Ayush Ministry Initiative Ayurveda For One Health Www.thehindi.in
Ayush Ministry Initiative Ayurveda For One Health Www.thehindi.in

8th Ayurveda Day 2023:  “आयुर्वेद फॉर वन हेल्थ” के वैश्विक संदेश के साथ देश भर के 11 शहरों में बाइकर्स रैली का आयोजन बड़े धूम-धाम से किया गया। देश भर से अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों ने इस अभियान में काफी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस रैली में अपनी भागीदारी कर रहे लोगों ने आयुर्वेद को अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस रैली का उद्देश्य देश भर के युवाओं को आयुर्वेद फॉर वन हेल्थ से जोड़ना है। रैली के माध्यम से आयुर्वेद की समृद्ध विरासत और जनकल्याण-कारी सोच के साथ आयुर्वेद के समग्र दृष्टिकोण को बढ़ावा देना था।

इस रैली में केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान दिल्ली और पटियाला के साथ साथ राष्ट्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान के अलग अलग केंद्रों, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल हेरिटेज, हैदराबाद ने अपनी महती भूमिका निभाई। देश भर में आयुर्वेद से जीवन के संदेश के साथ आयुष मंत्रालय इस तरह की पहल करता रहता है।

“केंद्रीय आयुष और बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री” श्री सर्बानंद सोनेवाल ने बाइकर्स रैली को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि इस तरह की रैली से देश भर के युवाओं के मन में आयुर्वेद के प्रति एक सकारात्मक लहर का संचार होगा और भविष्य में भारत को एक स्वस्थ और संगठित भारत बनाने का सपना साकार हो सकेगा। उन्होंने कहा कि हमें आयुर्वेद दिवस के माध्यम से भारत की हजारों साल पुरानी आयुर्वेदिक चिकित्सा संस्कृति को वैश्विक मंच पर ले जाना है। आज जरूरत है कि दुनिया भर के लोग आज अपनी जीवनशैली में आयुर्वेद को अपनाए।

आयुर्वेद को लेकर आयुष मंत्रालय इस तरह की रैलियां करता रहता है। आने वाले 9 और 10 नवंबर को हरियाणा के पंचकुला में आयुर्वेद दिवस का आयोजन होने जा रहा है। आठवें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में महीने भर चलने वाले इस समारोह में देश भर के युवा लगातार जुड़ रहे हैं और आयुर्वेद को एक वैश्विक सोच बनाने में अपना सहयोग दे रहे हैं। इस बार के आठवें आयुर्वेद दिवस का मुख्य समारोह 10 नवंबर के धन्वंतरि जयंती के दिन आयोजित होगा।

और पढ़ें-

जानिए माथे पर लगाने वाले सिंदूर के पेड़ के बारे में

ताश के चार बादशाह में एक की नहीं है मूंछें। देखिए जरा गौर से.

रावण के रथ को घोड़े नहीं, गधे खिंचते थे। रावण से जुड़ी रोचक बातें

Desk The Hindi

लेखक भारतीय समाज और संस्कृति के तत्वदर्शी हैं