एक बार फिर से देश की सबसे ताकतवर महिला- वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण- फोर्ब्स लिस्ट

Forbes 100 Most Powerful Women Nirmala Sitharaman Www.thehindi.in
Forbes 100 Most Powerful Women Nirmala Sitharaman Www.thehindi.in

Forbes list 2023: फोर्ब्स ने दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित तीन अन्य भारतीय महिलाओं को भी शामिल किया गया है। लिस्ट में शामिल अन्य महिलाओं का संबंध देश के औधोगिक तथा बैंकिंग क्षेत्रों से है। फोर्ब्स की इस लिस्ट में देश के सेहत का ख्याल रखने वाली महिला यानी कि वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण को एक बार फिर से देश की सबसे ताकतवर व प्रभावशाली महिला की सूची में पहले स्थान पर रखा गया है।

यह खिताब लगातार पांचवी बार देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को मिला है। आपको बता दें कि बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट जारी की है। इस बार की लिस्ट में भारत से कुल चार महिलाएं शामिल हैं। इस लिस्ट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित एचसीएल कॉरपोरेशन की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की चेयरपर्सन सोमा मंडल और बायोकॉन की चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ भी शामिल है। फोर्ब्स की इस लिस्ट में निर्माला सीतारमण को 32 वां स्थान मिला है। वहीं रोशनी नादर को 60वां, सोमा मंडल को 70वां तथा किरण मजूमदार को 76वां स्थान प्राप्त हुआ है।

भारत के बारे में क्या बता गये, मध्यकालीन विदेशी यात्री

फोर्ब्स की इस लिस्ट में 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं के तौर पर शीर्ष चार स्थानों पर राजनीतिक भूमिका वाली महिलाओं को स्थान दिया गया है। जिसमें पहले नंबर पर यूरोपीय आयोग की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन, दूसरे नंबर पर यूरोपीय सेंट्रल बैंक की प्रमुख क्रिस्टीन लेगार्ड और तीसरे नंबर पर अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस हैं।

आपको बतातें चलें कि इस लिस्ट में सबसे ऊपर रहने वाली भारतीय महिला देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 64 साल की है। इंदिरा गांधी के बाद ये भारत की दूसरी महिला वित्त मंत्री हैं। दूसरे अन्य भारतीय महिलाओं में शामिल रोशनी नादर एक अरबपति कारोबारी है जो कि एचसीएल के संस्थापक शिव नादर की एकलौती संतान हैं। सोमा मंडल 2021 से भारतीय इस्पात प्राधिकरण की अध्यक्ष का पद संभाल रही हैं। तो वहीं किरण मजूमदार के कंधों पर बायोलॉजिक्स लिमिटेड का दारोमदार है।

और पढ़ें-

जिसे दिया श्राप, उससे ही मिला विवाह का आर्शीवाद- तुलसी विवाह
आखिर क्यूं झलकारी बाई ने, रानी लक्ष्मी बाई का रूप धारण किया था ?
टेलीविजन का दुनिया के चौराहों से भारत की गलियों तक का सफर

Desk The Hindi

लेखक भारतीय समाज और संस्कृति के तत्वदर्शी हैं