आखिर के 5 सेकेंड में क्या हुआ ऐसा कि गगयान क्रू टेस्टिंग रूका और फिर उड़ चला

Isro Gaganyaan Mission Test Flight Crew Escape System All You Need To Know Www.thehindi.in
Isro Gaganyaan Mission Test Flight Crew Escape System All You Need To Know Www.thehindi.in

Gaganyaan: इसरो के गगनयान मिशन की पहली टेस्ट उड़ान आज सुबह 10 बजे आए तकनीकी सुधार के बाद पूरी कर ली गई है। इस टेस्ट उड़ान में क्रू एस्केप सिस्टम की जांच होनी है। जिसमें कि रॉकेट में अगर गड़बड़ी आ जाए तो अंतरिक्षयात्रियों को सुरक्षित धरती पर लाने की जांच की जाएगी। इस टेस्ट व्हीकल अबॉर्ट मिशन TV-D1 को श्री हरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष स्टेशन से लॉन्च किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में पैराशूट की मदद से क्रू मॉड्यूल उतर रहे हैं। अब तक मिशन के सामान्य रूप से चलने की सूचना है।

गगनयान मिशन की पहली टेस्टिंग काउंटडाउन के लास्ट 5वें सेकंड पर होल्ड कर दिया गया था। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया कि गगनयान का पहली उड़ान टेस्टिंग TV D-1 तकनीकी खराबी की वजह से रोक दिया गया था। इसरो, गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन के लिए अपने पहले परीक्षण यान के प्रक्षेपण को पूर्वनिर्धारित समय से 30 मिनट बाद अंजाम देना था। यान डी1 मिशन के तहत लॉन्च पैड से प्रक्षेपण पहले सुबह आठ बजे होना था। लेकिन अब इसमें बदलाव कर इसे सुबह साढ़े आठ बजे किया गया था। इसरो ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘प्रक्षेपण भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े आठ बजे होगा।’’ मिशन नियंत्रण केंद्र ने भी यह घोषणा किया कि  समय में बदलाव किए जाने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन सूत्रों ने कहा है कि बारिश और बादल छाए रहने के कारण ऐसा किया गया होगा।

Desk The Hindi

लेखक भारतीय समाज और संस्कृति के तत्वदर्शी हैं