गूगल ने सजाया डूडल,मनाया 53वां वर्ल्ड अर्थ डे

Google Ne Sajaya Dodal Manaya 53van World Earth De Www.thehindi.in

Google Ne Sajaya Dodal Manaya 53van World Earth De Www.thehindi.in

पृथ्वी जिसे न केवल मनुष्य बल्कि कई करोड़ जीव जंतुओं का घर कहा जाता है,आज वही पृथ्वी क्लाइमेंटिक चेंज, ग्लोबल वार्मिंग और पॉल्यूशन जैसी कई चुनौतियों का सामना कर रही है,पर्यावरण से छेड़छाड़ पृथ्वी के नेचुरल बैलेंस को बिगड़ने के लिए जिम्मेदर है,ऐसे में लोगो को नेचर के महत्त्व के प्रति जागरूक करना और जरूरी हो जाता है और इस जागरूकता के लिए हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस यानि वर्ल्ड अर्थ डे मनाया जाता है,इस दिवस का उद्देश्य लोगो को पर्यावरण का महत्त्व और उसके प्रति होने वाले खतरे से लोगो को जागरूक करना है,इस दिन को लोग इंटरनेशनल मदर्स डे के नाम से भी जानते है,इस साल 53वा  पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है।

क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड अर्थ डे ?

वर्ल्ड अर्थ डे मनाने के साथ साथ इससे जुड़ा इतिहास जानना भी काफी दिलचस्प होगा। इतिहास की किताब की तारिख  22 अप्रैल 1970,ये वो तारिख है जब न जाने पृथ्वी को अपने ऊपर कितने संकट झेलने पड़े। करीब 2 करोड़ अमरीकी जल प्रदूषण,तेल के स्त्राव,जंगल में लगने वाली आग और वायु प्रदुषण के खिलाफ लोगो ने अपना कदम बढ़ाया और सड़को पर जम के प्रदर्शन किया था। इसके बाद से ही प्रदार्शन ने वैश्विक रूप ले लिया। और पर्यावरण के बचाव के लिए बड़े कदम उठाये जाने लगे।

क्या है इस साल का थीम?

इस साल का थीम इस बार प्लेनेट वार्सिस प्लास्टिक है यानि ग्रह बनाम प्लास्टिक है। लगातार बढ़ रहे प्लास्टिक के इस्तिमाल को रोकने के लिए इस थीम को लाया गया है। इस थीम को लेकर ये कोशीश की जाएगी की आने वाले साल 2040 तक प्लास्टिक के इस्तमाल में 60 फीसदी तक गिरावट आ सके।

गूगल ने भी मनाया वर्ल्ड अर्थ डे।

इस खास मौके पर गूगल ने भी डूडल बना कर वर्ल्ड अर्थ डे मनाया और साथ ही जलवायु परिवर्तन पर प्रकाश डाला,दरअसल गूगल के डूडल में 5 तस्वीरें है ,जिसमे समंदर के बीच में एक टापू की ,एक रेगिस्तान की ,एक जंगल के बीच से बहती नदी ,और पहाड़ की तस्वीरों से गूगल लिखा हुआ है। वही गूगल डूडल  की आधिकारिक वेबसाइट में लिखा है की ‘टिकाऊ आदतें अपनाने और पानी ,बिजली ,और अन्य संसाधनों के संरक्षण के लिए आवश्यक कार्य जारी रखने की याद दिलाते है,आज के गूगल डूडल मैसेज ‘जलवायु संकट और जैव विविधता के नुकसान से निपटने के लिए अभी भी बहुत कुछ करना बाकि है ,वही अगर बात की जाये गूगल डूडल  के इन लेटर्स की तो गूगल का लेटर  ‘जी’ तुर्क और कैकोस द्वीप समूह को दर्शा रहा है,यानि जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों और लुप्त हो रही प्रजातियों की रक्षा के लिए किये जा रहे प्रयासो के  लिए जाना जाता है, वही ‘ओ’ के मुताबिक, मेक्सिको में स्कॉर्पियन रीफ नेशनल पार्क को दिखाया गया है। जो यूनेस्को बायोस्फीयर रिजर्व जटिल प्रवाल भित्तियों की सुरक्षा करता है,और लुप्तप्राय पक्षियों और कछुओं को आश्रय देता है।इसी तरह  ‘एल’ के द्वारा नाइजीरिया में स्तिथ  ग्रेट ग्रीन वॉल को दिखाया गया है। आखिर में ‘ई’ ऑस्ट्रेलिया में पिलबारा द्वीप(जो ऑस्ट्रेलिया में 20प्रकृति  रिजर्वो में से एक है)उसे दर्शाता है,जो प्राकर्तिक आवास और कई खतरे या लुप्तप्राय प्रजातियों की रक्षा करने में मदद करता है।

और पढ़ें-

इस एक पौधे का धार्मिक के साथ साथ है वैज्ञानिक लाभ

जानें “लोटस सिल्क” के इतिहास को, आखिर क्यूँ इतना महंगा है यह सिल्क

Desk The Hindi

लेखक भारतीय समाज और संस्कृति के तत्वदर्शी हैं