कांतरा-2 का बेसब्री से इंतजार करने वाले दर्शकों के लिए खुशखबरी, इसके फर्स्ट लुक की रिलीज डेट जारी

Rishab Shetty And Sapthami Gowda Starrer Kantara 2 Www.thehindi.in
Rishab Shetty And Sapthami Gowda Starrer Kantara 2 Www.thehindi.in

KANTARA-2: पिछले दिनों में कन्नड़ भाषा में बनी फिल्म कंतारा को लोगों ने खूब सराहा। कांतारा को दर्शकों का बहुत प्यार मिला। फिल्म का असर यह था कि देश के कई भाषाओं में इसे डब किया गया था। सफलता का रिकॉर्ड तोड़ते हुए फिल्म के निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने दक्षिणी सिनेमा की सीमा को पार करके पूरे भारत में एक बड़ा चेहरा बनकर नाम कमाया है। दर्शकों को बेसब्री से कंतारा-2 का इंतजार है। बेसर्बी से इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए खुशखबरी यह है कि फिल्म के निर्माता ने इसके फर्स्ट लुक की पोस्टर रिलीज कर दी है। पूरा सोशल मीडिया ऋषभ शेट्टी की पोस्ट से पट गया है। फिल्म के लिए एक भव्य और विशाल सेट बनाया जा रहा है। कांतारा की प्रीक्वल 27 नवंब को मुहूर्त पूजा के साथ फ्लोर पर जाएगी।

कांतरा-2 की टीम ने अपनी कहानी लिखने का काम पूरा कर लिया है। फिल्म को 2024 में रिलीज किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार इस फिल्म का बजट पहले से ज्यादा होगा। फिल्म का शूट  बड़े स्केल पर किया जाएगा। कांतारा-2 फिल्म के लिए ऋषभ शेट्टी ने नए-नए कलाकारों को भी मौका दिया है। फिल्म का शेड्यूल्ड टाईम चार महीने का होगा। फैंस कांतारा-2 की रिलीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

आपको बता दें कि फिल्म का पहला भाग यानी कि कांतारा मूवी को थिएटर्स में सितंबर 2022 को रिलीज किया गया था। बॉक्स ऑफिस में फिल्म में बम्पर कमाई की थी। दर्शकों को फिल्म की पटकथा ने काफी आकर्षित किया था। 16 करोड़ की बजट से बनी फिल्म कांतारा ने 400 करोड़ से ज्यादा कमाए थे। सिनेमा घरों में दर्शकों के प्यार को देखते हुए कांतारा के निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने फिल्म का सीक्वल बनाने का फैसला किया था।

और पढें-

अब क्यों नहीं सुनाई देती फूल के बर्तनों की खनखनाहट

Desk The Hindi

लेखक भारतीय समाज और संस्कृति के तत्वदर्शी हैं