सोमवार की बारिश ने बदला राजधानी का मौसम, सुहाना रहेगा पूरा फरवरी

Delhilight Rain In The Morning Turned The Weather Pleasant Www.thehindi.in
Delhilight Rain In The Morning Turned The Weather Pleasant Www.thehindi.in

 

सोमवार 19 फरवरी की रात तेज बारिश के कारण अगले दिन की सुबह ठण्डी हवा से बडी सुहानी रही | मंगलवार का दिन लोगों के लिये काफ़ी ताजगी भरा और आनंददायक रहा है। लोगों को गर्मी का भी अहसास हुआ | आज ठण्डी हवा चलने के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिली| प्राप्त सूचना के अनुसार आज भी हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है | कहा जा रहा है की पहाड़ों में बर्फ़बारी के कारण वहां की हावाएं यहां के मौसम को जकड़ कर रखेगी| मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 26 फरवरी तक तापमान 26 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना नहीं दिख रही है| दिल्ली के साथ अन्य जगहों पर भी बारिश देखने को मिली। कई जगहों पर हल्की बौछार भी पड़ी, परन्तु मौसम का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री ही रहा|

छाए रहेंगे बादल

मौसम पूर्वानुमान की माने तो आज भी आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं| बारिश होने की संभावना बनी रहेगी, जिसके करण अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक जा सकता है | आने वाले दिन यानी कि 23 और 24 को आसमान साफ़ रहेगा। लेकिन मौसम ठण्डे रहने का अनुमान लगाया जा रहा है| उस से आगे के दिनों में यानी कि 25 और 26 को फ़िर से तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है।

गर्मी पर अभी लगा रहेगा ब्रेक

एक रिपोर्ट के अनुसार तापमान में अधिक गिरावट नहीं हुई है, बल्की तापमान सामन्य से अधिक ही बना हुआ है | तेज बारिश की संभावना आने वाले दिनों में लागाई जा रही है | वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण पहाड़ों पर भारी बर्फ़बारी हो रही है| रात के समय कम बारिश होने की संभावना जताई जा रही। 23 और 24 को तेज बारिश की संभावना है। वहीं दिन और रात में बादल छाए रहने की आशंका है। फरवरी के अन्त तक मौसम सुहावना रहेगा साथ ही पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाएं राजधानी में गर्मी के मार को कम कर के रखेगी।

और पढ़ें- 

सदियों से इस्तेमाल में आने वाले गुलकंद के हैं कई फायदे, जानिए विस्तार से

रक्षासूत्र का केवल धार्मिक ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक महत्व भी है..जानिए विस्तार से

हिंदू धर्म में क्यूं इतना महत्व रखता है यह अक्षयवट, जानिए विस्तार से

Desk The Hindi

लेखक भारतीय समाज और संस्कृति के तत्वदर्शी हैं