अयोध्या में बनने वाली देश की सबसे बड़ी मस्जिद की पहली ईंट को मक्का के जमजम और इत्र से धोकर मुंबई लाया गया

Ayodhya Mosque First Brick Reach Mumbai After Dip From Mecca Zamzam Holy Water Www.thehindi.in
Ayodhya Mosque First Brick Reach Mumbai After Dip From Mecca Zamzam Holy Water Www.thehindi.in

 

राम मंदिर के निर्माण के बाद अयोध्या में बन रही दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद की पहली ईंट को मक्का और मदीना से मुंबई लाया गया है। आपको बता दें कि इस ईंट को मुंबई के भट्टे में बनाया गया है। मस्जिद का काम जोरों से चल रहा है, जिसमें देश की सबसे बड़ी कुरान भी रखी जाएगी, जिसकी लंबाई 21 फिट होनी है।

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि मस्जिद की पहली ईंट को काली मिट्टी से बनाया गया है। इस ईंट को मक्का ले जाया गया था, अब ये वापिस मुंबई आ गई है। इस ईंट पर मस्जिद का नाम व कुरान की आयतें लिखी हुई है। ईंट को पवित्र पुरुष द्वारा रमजान ईद के बाद मस्जिद स्थल धन्नीपुर में सड़क मार्ग से लाया जाएगा। मस्जिद मुहम्मद बिन अब्दुल्ला विकास समिति के अध्यक्ष और इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के सदस्य हाजी अराफात शेख ने कहा कि हर 300 किलोमीटर पर प्रार्थना के लिए ब्रेक लिया जाएगा, पर अभी ये तय नहीं हुआ है कि ईंट को पैदल या वाहन से लाया जाएगा।

इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के हाजी अराफात शेख ने कहा की ईंट को जम जम के पानी और इत्र से धोया गया है। नई मस्जिद को मस्जिद मुहम्मद बिन अब्दुल्ला के नाम से जाना जाएगा, जो की पैगंबर के नाम पर रखा गया है। मस्जिद का निर्माण नए डिज़ाइन से होगा। खास बात ये है कि बाबरी मस्जिद से पांच किलोमीटर की दूरी पर यह मस्जिद स्थित होगी, जिसमें पांच मीनार होंगे, जो इस्लाम के पांच स्तंभों कलमा, नमाज, हज, जकात और रोजा को दर्शाएंगे।

शेख हाजी अराफात का कहना है कि मस्जिद के लिए नई वेबसाइट का निर्माण किया जाएगा ! जिसका उद्घाटन 29 फरवरी को होना है। साथ ही क्यूआर कोड की सुविधा दी जाएगी, जिससे लोग दान कर सकेंगे। इतना ही नहीं मस्जिद में कई सारी नई योजनाएं बनाई गई है। जैसे की कैंसर हॉस्पिटल, कॉलेज, वृद्धाश्रम और शाकाहारी रसोई भी बनवाई जाएगी।

और पढ़ें-

भारत में स्थित यह मस्जिद मुहम्मद पैगंबर साहब के समय की है !

आपकी लिखावट से पता चलता है आपका व्यक्तित्व, जानिए राज़ की बात

विश्व का वन एण्ड ऑनली तैरने वाला पोस्ट ऑफिस है आपके भारत में, लेकिन कहां ? जानिए विस्तार से

Desk The Hindi

लेखक भारतीय समाज और संस्कृति के तत्वदर्शी हैं