’15 अगस्त’ को भारत के सिवा 4 और देश भी मनाते हैं ‘आजादी का उत्सव’।

15 August Image Thehindi
15 अगस्त 1947 के दिन हमारा देश भारत आजाद हुआ था। और आज हम भारतवासी इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं। लेकिन भारत के साथ ही अन्य 4 देश भी है जो 15 अगस्त को ही अपनी आजादी का उत्सव मनाते हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में –
ब्रिटेन के ही उपनिवेश रहे ‘बहरीन’ को 15 अगस्‍त 1971 को आजादी मिली थी। ‘उत्तर एवं दक्षिण कोरिया’ ने जापान से 15 अगस्त, 1945 को आजादी पाई थी। इसके अलावा ‘कांगो’ ने 15 अगस्त 1960 को फ्रांस से और ‘लिस्टेंस्टीन’ ने 15 अगस्त 1866 को जर्मनी से आजादी हासिल की थी। इन देशों में भी हर साल 15 अगस्त को आजादी का जश्न मनाया जाता है। आइए अब इन देशों के बारे में थोड़ा विस्तार से जानते हैं –
बहरीन –
दिलमुन सभ्यता की प्राचीन भूमि बहरीन ने 15 अगस्त 1971 को ब्रिटिश शासकों से लड़कर स्वतंत्रता प्राप्त की थी। हालांकि बहरीन अपना राष्ट्रीय अवकाश 16 दिसंबर को मनाता है। इस दिन बहरीन के शासक ‘इसा बिन सलमान अल खलीफा’ ने बहरीन की गद्दी हासिल की थी। 19वीं सदी में ब्रिटिश शासन से पहले भी बहरीन पर अरब और पुर्तगाल सहित कई देशों ने शासन किया था।

Bahrain National Day Www.thehindi.in

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य –
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो ने भी 15 अगस्त 1960 के ही दिन फ्रांसीसी शासकों से पूरी तरह स्वतंत्रता प्राप्त की थी। यह देश मध्य अफ्रीकी क्षेत्र में आता है। 1880 में फ्रांसीसी शासकों ने इसे गुलाम बना लिया। पहले यह देश फ्रांसीसी कांगो के रूप में, फिर 1903 में मध्य कांगो के रूप में जाना गया। आजादी के बाद  ‘फुलबर्ट यूलू’ देश के पहले राष्ट्रपति बने और उन्होंने 1963 तक शासन किया।

Republic Of Congo Www.thehindi.in

उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया –
उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया दोनों ही कोरियन देश 15 अगस्त को अपनी आजादी का दिन मनाते हैं। हर साल, 15 अगस्त को दोनों देशों में छुट्टी रहती है और इसे ‘जापान से स्वतंत्रता’ वाले दिन के रूप में मनाया जाता है। साल 1945 में अमेरिका और सोवियत सेना ने मिलकर कोरिया पर 35 साल पुराने जापानी कब्जे को खत्म कर दिया था और इसे स्वतंत्र राष्ट्र घोषित कर दिया था। 1945 में इसी दिन द्वितीय विश्व युद्ध खत्म हुआ था। इसके बाद 1948 में कोरिया सोवियत समर्थित उत्तर और अमेरिका समर्थित दक्षिण के बीच बंट गया। दक्षिण कोरिया को आधिकारिक तौर पर कोरिया रिपब्लिक के रूप में माना जाता है।

North South Korea Www.thehindi.in

लिस्टेंस्टीन –
दुनिया के सबसे छोटे देशों में से एक लिस्टेंस्टीन ने वर्ष 1866 में जर्मन शासकों से स्वतंत्रता प्राप्त की थी। लेकिन लिस्टेंस्टीन में राष्ट्रीय दिवस 15 अगस्त को मनाना 1940 से शुरू किया गया। इस दिन पूरे देश में छुट्टी रहती है। 5 अगस्त 1940 को, लिस्टेंस्टीन की रियासत की सरकार ने आधिकारिक तौर पर 15 अगस्त को देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया था।

Liechtestine Www.thehindi.in

15 August ko bharat ke siva 4 aur desh bhi manate hai azadi ka utsav